Join Youtube

Bank Strike Alert: 24 से 27 जनवरी तक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! हड़ताल के कारण लटक सकते हैं आपके जरूरी काम, देखें पूरी डिटेल।

अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई जरुरी काम है, तो उसे तुरंत निपटा लें,आने वाले दिनों में आपको भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, जनवरी के आखिरी हफ्ते में लगातार 4 दिनों तक बैंकों में कामकाज प्रभावित रहने की आशंका है, इसमें साप्ताहिक छुट्टियों के साथ-साथ प्रस्तावित बैंक हड़ताल भी शामिल है

Published On:
Bank Strike Alert: 24 से 27 जनवरी तक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! हड़ताल के कारण लटक सकते हैं आपके जरूरी काम, देखें पूरी डिटेल।
Bank Strike Alert: 24 से 27 जनवरी तक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! हड़ताल के कारण लटक सकते हैं आपके जरूरी काम, देखें पूरी डिटेल।

अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई जरुरी काम है, तो उसे तुरंत निपटा लें,आने वाले दिनों में आपको भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, जनवरी के आखिरी हफ्ते में लगातार 4 दिनों तक बैंकों में कामकाज प्रभावित रहने की आशंका है, इसमें साप्ताहिक छुट्टियों के साथ-साथ प्रस्तावित बैंक हड़ताल भी शामिल है।

यह भी देखें: ज़मीन अधिग्रहण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! मुआवज़े में ‘भेदभाव’ पर जताई कड़ी चिंता; केंद्र सरकार को दिए जाँच के आदेश।

क्यों बंद रहेंगे बैंक?

बैंकों के बंद रहने का सिलसिला 24 जनवरी से शुरू होकर 27 जनवरी तक जारी रहेगा। कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों का विवरण इस प्रकार है:

  • 24 जनवरी (चौथा शनिवार): नियम के मुताबिक, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है।
  • 25 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस): राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण देशभर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
  • 27 जनवरी (प्रस्तावित हड़ताल): विभिन्न बैंक कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों, जैसे 5-डे बैंकिंग और वेतन सुधार को लेकर इस दिन हड़ताल का आह्वान किया है।

आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर

लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहने से आम आदमी की जेब और जरूरी कामों पर सीधा असर पड़ेगा।

  • चेक क्लीयरेंस: बैंक बंद होने से चेक क्लीयरेंस की प्रक्रिया अटक जाएगी।
  • कैश की किल्लत: लगातार छुट्टियों के कारण एटीएम (ATM) में नकदी खत्म होने की समस्या हो सकती है।
  • शाखा संबंधी कार्य: केवाईसी (KYC), पासबुक अपडेट और लोन से जुड़े काम पूरे हफ्ते के लिए लटक सकते हैं।

यह भी देखें: बॉम्बे हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! अगर पत्नी की कमाई ₹1.38 लाख है, तो पति से नहीं मांग सकती गुज़ारा भत्ता; ‘गरिमा’ का दिया हवाला।

डिजिटल सेवाओं का लें सहारा

हालांकि बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन राहत की बात यह है कि UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी, ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे नकद की जरुरत को देखते हुए पहले से ही तैयारी कर लें और डिजिटल ट्रांजैक्शन को प्राथमिकता दें।

बैंकिंग छुट्टियों की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

All India Bank Strike on 27 January Bank Strike Alert
Author
info@dietjjr.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार

https://staggermeaningless.com/iqcu0pqxxk?key=786df836b335ac82e4b26a44d47effd5