
केंद्र सरकार ने देश के होनहार छात्रों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए तीन महत्वाकांक्षी छात्रवृत्ति योजनाओं के द्वार खोल दिए हैं, इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों को मदद पहुंचाना है, अब छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखने के साथ-साथ हर महीने एक निश्चित राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी देखें: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चेक बाउंस होने पर थर्ड पार्टी नहीं कर सकती शिकायत, जानें पूरा मामला
Table of Contents
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना (PMSS): हर महीने ₹3,000 तक की मदद
रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित यह योजना विशेष रूप से पूर्व सैनिकों, पूर्व तटरक्षक कर्मियों और उनकी विधवाओं के आश्रित बच्चों के लिए है। प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना (PMSS) के तहत:
- बेटियों को: ₹3,000 प्रति माह (सालाना ₹36,000) दिए जाते हैं।
- बेटों को: ₹2,500 प्रति माह (सालाना ₹30,000) की सहायता मिलती है।
- पात्रता: छात्र ने 12वीं या स्नातक में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
PM-USP योजना: कॉलेज की पढ़ाई के लिए सालाना ₹20,000
उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा मंत्रालय ‘प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन‘ (PM-USP) योजना चला रहा है। इसके तहत:
- ग्रेजुएशन स्तर पर: पहले तीन वर्षों के लिए ₹12,000 सालाना दिए जाते हैं।
- पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) स्तर पर: छात्रों को ₹20,000 सालाना की छात्रवृत्ति मिलती है।
- शर्त: छात्र अपनी बोर्ड परीक्षा में 80वीं पर्सेंटाइल से ऊपर होने चाहिए और परिवार की वार्षिक आय ₹4.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यह भी देखें: Tatkal Booking Rule Changed: रेलवे ने बदले तत्काल टिकट के नियम, अब एक क्लिक में मिल सकता है कंफर्म टिकट
PM-YASASVI योजना: OBC और EBC छात्रों के लिए सुनहरा मौका
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई PM-YASASVI योजना पिछड़े वर्गों के मेधावी छात्रों के लिए है।
- कितनी मिलेगी राशि: कक्षा 9वीं के छात्रों को ₹75,000 सालाना और 11वीं के छात्रों को ₹1,25,000 सालाना तक की छात्रवृत्ति दी जाती है।
- कौन कर सकता है आवेदन: OBC, EBC और DNT श्रेणी के छात्र जिनकी पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम है।
कैसे करें आवेदन?
इन सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए छात्रों को सरकार के आधिकारिक National Scholarship Portal (NSP) पर पंजीकरण करना होगा, आवेदन के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और पिछली कक्षा की मार्कशीट जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
















