
अगर आपको फरवरी 2026 में बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, फरवरी के महीने में साप्ताहिक अवकाश और क्षेत्रीय त्योहारों को मिलाकर बैंक कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं।
यह भी देखें: Holi 2026 School Holidays: मार्च में 4 दिन लगातार बंद रहेंगे स्कूल, देखें होली की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Table of Contents
फरवरी 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
फरवरी के महीने में रविवार और शनिवार के नियमित अवकाश के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण धार्मिक और राजकीय उत्सव भी पड़ रहे हैं:
- 1 फरवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश और गुरु रविदास जयंती (पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में)।
- 8 फरवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में)।
- 14 फरवरी (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे)।
- 15 फरवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश और महाशिवरात्रि (उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित कई राज्यों में बैंक बंद)।
- 18 फरवरी (बुधवार): लोसार (गंगटोक/सिक्किम में क्षेत्रीय अवकाश)।
- 19 फरवरी (गुरुवार): छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर और बेलापुर क्षेत्रों में अवकाश)।
- 20 फरवरी (शुक्रवार): राज्य स्थापना दिवस (अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे)।
- 22 फरवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में)।
- 28 फरवरी (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार (देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे)।
यह भी देखें: 1 फरवरी से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव: LPG, FASTag और राशन कार्ड के नए नियम जान लें, वरना हो सकता है नुकसान
डिजिटल सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर
भले ही बैंकों की शाखाएँ इन तारीखों पर बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी आप घर बैठे UPI, Net Banking, और मोबाइल बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, साथ ही, नकदी निकासी के लिए ATM सेवाएं भी 24×7 उपलब्ध रहेंगी।
ग्राहक अपनी स्थानीय बैंक शाखा की छुट्टियों की सटीक जानकारी के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
















