
आर्थिक रुप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए केंद्र सरकार की ‘राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना’ (NMMS) एक वरदान साबित हो रही है, इस योजना के तहत कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को उनकी पढ़ाई पूरी करने के लिए हर साल 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, साल 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ गई है।
Table of Contents
क्या है NMMS योजना और कितनी मिलेगी रकम?
NMMS योजना का मुख्य उद्देश्य ड्रॉप-आउट दर को कम करना और प्रतिभावान छात्रों को शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है, चयनित छात्रों को कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के दौरान 1,000 रुपये प्रति माह के हिसाब से कुल 12,000 रुपये सालाना सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता मानदंड)
इस छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए छात्रों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:
- छात्र वर्तमान में किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के स्कूल में कक्षा 8 का नियमित छात्र होना चाहिए।
- छात्र ने कक्षा 7वीं में कम से कम 55% अंक प्राप्त किए हों (आरक्षित श्रेणियों के लिए 5% की छूट)।
- परिवार की कुल वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- निजी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों के छात्र इस योजना के पात्र नहीं हैं।
चयन प्रक्रिया: देनी होगी परीक्षा
इस मोटी रकम को पाने के लिए छात्रों को एक लिखित प्रतियोगी परीक्षा पास करनी होती है। इस परीक्षा में दो खंड होते हैं:
- MAT (Mental Ability Test): इसमें छात्र की तर्कशक्ति और मानसिक क्षमता की जांच की जाती है।
- SAT (Scholastic Aptitude Test): इसमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित के विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
कैसे करें आवेदन?
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक National Scholarship Portal (NSP) पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 2026 के सत्र के लिए छात्र पोर्टल पर अपनी नई प्रोफाइल बना सकते हैं या नवीनीकरण (Renewal) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- बैंक पासबुक की कॉपी
आवेदन भरने के बाद छात्र को अपने फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक से सत्यापित जरुर करवाना चाहिए, अन्यथा आवेदन रद्द माना जाएगा, अधिक जानकारी के लिए छात्र अपने स्कूल या शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
















