
छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों और अभिभावकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी (Time-Table) आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है, प्रदेश भर में ये परीक्षाएं 16 मार्च 2026 से बोर्ड पैटर्न पर शुरू होने जा रही हैं।
यह भी देखें: टोल का पैसा बकाया है तो भूल जाएं NOC! अब नहीं मिलेगा गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट; NHAI और परिवहन विभाग का बड़ा फैसला।
Table of Contents
सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था के तहत होंगी परीक्षाएं
शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस बार भी कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड के तर्ज पर आयोजित की जाएंगी, इसमें प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों (हिंदी और अंग्रेजी माध्यम) को शामिल किया गया है। हालांकि, CBSE और ICSE स्कूलों के लिए यह नियम लागू नहीं होगा।
कक्षावार परीक्षा का पूरा कार्यक्रम
- कक्षा 5वीं (समय: सुबह 9:00 से 11:00 बजे):
- 16 मार्च: गणित
- 19 मार्च: अंग्रेजी
- 23 मार्च: हिंदी (प्रथम भाषा)
- 25 मार्च: पर्यावरण अध्ययन
- कक्षा 8वीं (समय: सुबह 9:00 से 12:00 बजे):
- 17 मार्च: गणित
- 20 मार्च: हिंदी
- 24 मार्च: अंग्रेजी
- 30 मार्च: सामाजिक विज्ञान
- 02 अप्रैल: विज्ञान
- 06 अप्रैल: संस्कृत/तृतीय भाषा
अंकों का गणित और परिणाम की तिथि
इस बार छात्रों का मूल्यांकन 30:70 के फार्मूले पर आधारित होगा, कक्षा 5वीं के लिए कुल 50 अंक (40 लिखित + 10 प्रोजेक्ट) और कक्षा 8वीं के लिए 100 अंक (80 लिखित + 20 प्रोजेक्ट) तय किए गए हैं, विभागीय योजना के अनुसार, उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 15 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा और परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे।
फेल होने पर मिलेगा दूसरा मौका
अभिभावकों के लिए राहत की बात यह है कि जो छात्र इन परीक्षाओं में सफल नहीं हो पाएंगे, उन्हें राज्य सरकार द्वारा एक और अवसर दिया जाएगा ऐसे छात्रों के लिए 1 जून 2026 से पूरक परीक्षा (Supplementary Exams) का आयोजन किया जाएगा, ताकि उनका साल खराब न हो।
शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए जाएं, छात्र विस्तृत जानकारी के लिए अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क कर सकते हैं।
















