
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आयुष्मान भारत’ अब और भी आसान और डिजिटल हो गई है, Ayushman 2.0 (BIS 2.0) के तहत अब लाभार्थियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, अब आप अपने स्मार्टफोन के जरिए ही नया पंजीकरण कर सकते हैं और ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं।
Table of Contents
नया रजिस्ट्रेशन लिंक और ऐप जारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नया PMJAY Beneficiary Portal और Ayushman App सक्रिय कर दिया है, इस नई प्रणाली के जरिए कोई भी पात्र व्यक्ति ‘Self-Registration’ मोड में जाकर अपना कार्ड खुद जेनरेट कर सकता है।
मोबाइल से कार्ड बनाने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Ayushman App डाउनलोड करें या आधिकारिक NHA पोर्टल पर जाएं।
- पोर्टल पर ‘Beneficiary’ का विकल्प चुनें, अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए लॉगिन करें।
- अपना राज्य, स्कीम और सर्च का माध्यम (आधार कार्ड, राशन कार्ड या फैमिली आईडी) भरकर अपनी पात्रता चेक करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो आधार ओटीपी (Aadhaar OTP) या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें।
- प्रक्रिया सफल होने के बाद, आपका कार्ड स्वीकृत (Approved) हो जाएगा और आप उसे तुरंत डिजिटल रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी देखें: New Traffic Rule: कार में ‘बेस’ (Bass) बढ़ाया तो जाना पड़ेगा जेल! पुलिस ने शुरू की गाड़ियों की चेकिंग।
ई-केवाईसी अब अनिवार्य
सरकार ने नए नियमों के तहत आधार आधारित ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है, बिना e-KYC के अब न तो नया कार्ड बनेगा और न ही पुराने कार्ड पर मुफ्त इलाज की पूरी गारंटी मिलेगी, यह कदम धोखाधड़ी रोकने और सही लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए उठाया गया है।
70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के लिए ‘वय वंदना’
आयुष्मान 2.0 की एक और बड़ी उपलब्धि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को शामिल करना है, अब देश के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी आय कुछ भी हो, Ayushman Vaya Vandana Card के जरिए ₹5 लाख तक का सालाना मुफ्त इलाज पा सकते हैं।
















