
देश के लाखों पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद जरुरी और सतर्क करने वाली खबर सामने आई है, अगर आप भी हर महीने मिलने वाली पेंशन पर निर्भर हैं, तो सरकार और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नए निर्देशों के अनुसार, अब पेंशन खाते को आधार कार्ड से लिंक (Aadhar Linking) करना अनिवार्य कर दिया गया है, ऐसा न करने की स्थिति में आपकी अगली किस्त अटक सकती है।
Table of Contents
आधार लिंक नहीं तो ‘नो’ पेंशन
हालिया दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि पेंशनभोगियों को अपनी केवाईसी (KYC) प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है, आधार सीडिंग न होने की स्थिति में सिस्टम पेंशन की राशि जारी नहीं करेगा, इसे “पेंशनभोगियों को बड़ा झटका” माना जा रहा है क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों ने अभी तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है।
ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका
पेंशनभोगी अब घर बैठे भी अपनी पेंशन को आधार से जोड़ सकते हैं। इसके लिए आप इन माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:
- EPFO पोर्टल: सबसे पहले EPFO Unified Portal पर जाएं और ‘Manage’ सेक्शन में जाकर केवाईसी विकल्प को चुनें।
- UMANG ऐप: आप अपने स्मार्टफोन में UMANG App के जरिए ‘Aadhar Seeding’ सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
- बैंक जाकर: यदि आप ऑनलाइन प्रक्रिया में सहज नहीं हैं, तो अपनी बैंक शाखा में जाकर आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा कर इसे लिंक करा सकते हैं।
इन बातों का रखें खास ख्याल
आधार अपडेट करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि आपके आधार कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि और जेंडर वही हो जो आपके पेंशन रिकॉर्ड (PPO) में है, यदि इसमें थोड़ा भी अंतर हुआ, तो आपका वेरिफिकेशन रिजेक्ट हो जाएगा और पेंशन रुक सकती है।
















