
केंद्र सरकार के रिटायर कर्मचारियों के लिए साल 2026 की शुरुआत बड़ी सौगात लेकर आई है, सरकार ने वृद्ध पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत देते हुए अतिरिक्त पेंशन के नियमों को और अधिक प्रभावी बना दिया है, पेंशनभोगियों के लिए जारी नए निर्देशों के बाद अब उनके बैंक खातों में पहले के मुकाबले अधिक राशि जमा की जाएगी।
Table of Contents
80 वर्ष की आयु से शुरू होगी वृद्धि
सरकार द्वारा जारी स्पष्टीकरण के अनुसार, पेंशन में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनभोगियों के लिए है, नए नियमों के तहत, जैसे ही कोई पेंशनभोगी अपनी आयु के 80वें वर्ष के पहले दिन में प्रवेश करेगा, उसकी मूल पेंशन में 20% की अतिरिक्त वृद्धि स्वतः लागू हो जाएगी, यह उन वृद्ध नागरिकों के लिए बड़ी राहत है जो बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य संबंधी खर्चों से जूझ रहे हैं।
आयु के अनुसार बढ़ती जाएगी राशि
पेंशन में यह इजाफा केवल 20% तक सीमित नहीं है। जैसे-जैसे पेंशनभोगी की आयु बढ़ेगी, यह प्रतिशत भी बढ़ता जाएगा:
- 80 से 85 वर्ष: मूल पेंशन की 20% अतिरिक्त राशि।
- 85 से 90 वर्ष: मूल पेंशन की 30% अतिरिक्त राशि।
- 90 से 95 वर्ष: मूल पेंशन की 40% अतिरिक्त राशि।
- 100 वर्ष या उससे अधिक: मूल पेंशन की शत-प्रतिशत (100%) वृद्धि।
इन कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ
इस घोषणा का सीधा लाभ केंद्र सरकार के सभी सिविल कर्मचारियों और रक्षा पेंशनभोगियों को मिलेगा, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने सभी बैंकों और वितरण एजेंसियों को निर्देश दिया है कि पात्र पेंशनभोगियों को बिना किसी देरी के इस बढ़ी हुई राशि का लाभ दिया जाए। साथ ही, जिन मामलों में भुगतान लंबित था, उन्हें पिछले महीनों के एरियर (बकाया) के साथ भुगतान किया जाएगा।
कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
पेंशनभोगी अपनी बढ़ी हुई पेंशन का विवरण केंद्र सरकार के आधिकारिक Bhavishya Portal पर जाकर चेक कर सकते हैं, साथ ही, पेंशन जारी रखने के लिए समय पर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र Jeevan Pramaan पोर्टल के माध्यम से अपडेट करना अनिवार्य है, सरकार के इस कदम से देश के लाखों बुजुर्ग पेंशनभोगियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है, क्योंकि अब उन्हें अपनी बढ़ी हुई आयु में बेहतर वित्तीय सुरक्षा मिल सकेगी।
















